Maharashtra Politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर एक के बाद एक कई निशाने साधे। उनके भाषण और हमले पर अब शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है। उन्होंने एएनआई से कहा है कि, ' ये बीजेपी का महासंपर्क अभियान कम और उद्धव ठाकरे की आलोचना का कार्यक्रम लग रहा था। गृह मंत्री को देश के कानून व्यवस्था पर बात करनी चाहिए। महाराष्ट्र में दंगे के हालात हैं इस पर अमित शाह को बोलना चाहिए, जाति और धर्म पर किसी को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। राज्य की जनता को ठाकरे परिवार पर भरोसा है. शिवसेना को बीजेपी ने धोखा दिया था।'
संजय राउत और अमित शाह।
मातोश्री का खौफ बरकरार
संजय राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'नांदेड़ में गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनिए, मजेदार है। मेरा एक सवाल है क्या यह कार्यक्रम भाजपा का महासंपर्क अभियान था या विशेष रूप से शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना के लिए आयोजित किया गया था ? अमित भाई के 20 मिनट के भाषण में 7 मिनट उद्धवजी पर हैं। इसका मतलब यह हुआ कि मातोश्री का का खौफ अभी भी बराकरार है। शिवसेना टूट गई, नाम और धनुष-बाण ने देशद्रोही जमात को झूठ दे दिया। हालांकि, ठाकरे और शिवसेना का डर बना रहता है। ये डर अच्छा है। उन्होंने उद्धव ठाकरे से जो सवाल किया था, उस पर बीजेपी को विचार करना चाहिए, लेकिन उन्होंने अपने जाल में खुद को फंसा लिया है, इतना घबरा गए हैं।'
क्या बोले थे
क्या बोले थे अमित शाह
नांदेड़ में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा था कि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अपना चुनाव चिह्न धनुष-बाण वापस मिल गया है इससे ये भी तय हो गया कि असली शिवसेना कौन है। उन्होंने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि, वे ट्रिपल तलाक, राम मंदिर और कॉमन सिविल कोड और मुसलमानों के आरक्षण पर सहमत है या नहीं ?
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
