Kolhapur Violence: योगी मॉडल के मुरीद हुए संजय राउत, कोल्हापुर हिंसा के आरोपियों पर बोले- ठोक देना चाहिए, जैसा UP में कर रहे हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 9, 2023, 06:23 PM IST

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ है कि पूरा शहर इसकी चपेट में आ गया। बुधवार को एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। आज यानि कि शुक्रवार को यहां हालात सामान्य तो हो गए हैं, लेकिन फोर्स अभी भी यहां तैनात है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोल्हापुर में बुधवार को भड़की थी हिंसा
  • कोल्हापुर हिंसा के मामले में 36 लोग गिरफ्तार
  • कोल्हापुर में स्थिति सामान्य, लेकिन फोर्स तैनात

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार पर बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब विवाद के लिए और बाद में हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। राउत ने आगे आरोप लगाया कि हिंसा के लिए राज्य का गृह विभाग और मुख्यमंत्री भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि ऐसी हिंसा के आरोपियों को तो ठोक देना चाहिए।

sanjay raut yogi model

कोल्हापुर हिंसा के आरोपियों को ठोक देना चाहिए, जैसे यूपी में होता है- संजय राउत

End of Feed