कांग्रेस के सामने नई मुसीबत: मानहानि में फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, बजरंग दल मामले में कोर्ट ने भेजा समन

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 15, 2023, 12:59 PM IST

Sangrur court summons Congress chief Mallikarjun Kharge: विवाद कांग्रेस के मेनिफेस्टो से जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इस्लामिक संगठन पीएफआई के साथ बजरंग दल को भी बैन करने का वादा किया था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इसी मामले को लेकर हिंदू सुरक्षा परिषद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने खड़गे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Sangrur court summons Congress chief Mallikarjun Kharge: कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को लंबे समय बाद राहत मिली थी। हालांकि, अब पार्टी के सामने एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। मामला कर्नाटक चुनाव से ही जुड़ा है। दरअसल, बजरंग दल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पंजाब की संगरूर कोर्ट ने खड़गे को समन भेजा है।

Mallikarjun Kharge

मानहानि मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे तलब

बता दें, हिंदू सुरक्षा परिषद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने खड़गे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मामला दर्ज कराया था, जिस पर कोर्ट ने उन्हें तलब किया है।

End of Feed