Nandigram Bypoll: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा। ममता बनर्जी खेमे की नेता संचिता प्रधान डे ने अचानक मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब कुछ समय पहले ही ममता बनर्जी ने संचिता प्रधान को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि, अब संचिता प्रधान उपचुनाव नहीं लड़ने वाली हैं।
ममता बनर्जी खेमे की नेता संचिता ने सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संचिता प्रधान ने मुख्यमंत्री सुवेंदु से मुलाकात के बाद नंदीग्राम उपचुनाव के लिए दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया है।
सुवेंदु अधिकारी से मिलीं संचिता प्रधान
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। संचिता प्रधान की सुवेंदु अधिकारी संग मुलाकात काफी लंबी चली। वह तकरीबन एक बजे मुख्यमंत्री से मिली थीं।
नंदीग्राम में हो गया खेला!
संचिता प्रधान की सुवेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात के बाद नंदीग्राम में खेला होने की संभावना जताई जा रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। यह सीट इसलिए भी खास है, क्योंकि सुवेंदु अधिकारी ने यहां से ममता बनर्जी को चुनावी शिकस्त दी थी। और अब यहां से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी संचिता ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब ऐसे में उपचुनाव भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा के सामने संचिता प्रधान को खड़ा किया था। कुछ समय पहले तो ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि ममता बनर्जी खुद इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन संचिता प्रधान को उम्मीदवार बनाते ही इन अटकलों पर विराम लग गया। हालांकि, राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है और यहां पर जो दिखता है, वो हो ये जरूरी नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'CEC ने देर रात PM मोदी को दिया बर्थडे गिफ्ट', AITC का नाम-चिह्न फ्रीज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा
