Sanchar Saathi App: मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप इंस्टॉल करने के मामले ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बताया असंवैधानिक, संसद में भी गूंजेगा मामला

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संचार साथी ऐप पर कहा कि ये सर्विलेंस करना का एक और तरीका है। ये सारी एक्टिविटी ट्रैक कर पाएगा। फोन आपकी पर्सनल चीज है। सरकार प्राइवेसी का हनन कर रही है। कौन क्या कर रहा है, किससे बात कर रहा है.. सरकार कितनी दखलंदाजी करेगी?

Sanchar Saathi App Issue: कांग्रेस ने नए मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी ऐप (Sanchar Saathi App) को पहले से इंस्टॉल करने के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स के निर्देशों को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने कहा कि प्राइवेसी का अधिकार, जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का एक जरूरी हिस्सा है। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसे लेकर सरकार को घेरा है। प्रियंका ने कहा कि इससे निजता खत्म हो रही है। सरकार तानाशाही कर रही है, इस फैसले को वापस लिया जाए।

CONGRESS (2)

मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप इंस्टॉल करने के मामले ने पकड़ा सियासी तूल (ANI)

'भारतीय पर नजर रखने का एक डरावना टूल..'

उन्होंने कहा, 'बिग ब्रदर हमें नहीं देख सकते। DoT का यह निर्देश असंवैधानिक से भी परे है। प्राइवेसी का अधिकार, संविधान के आर्टिकल 21 में दिए गए जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का एक जरूरी हिस्सा है।' वेणुगोपाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'एक प्री-लोडेड सरकारी ऐप जिसे अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता, हर भारतीय पर नजर रखने का एक डरावना टूल है।' 'यह हर नागरिक की हर हरकत, बातचीत और फैसले पर नजर रखने का एक तरीका है।'

End of Feed