Samrat chaudhary: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, शिवराज सिंह ने किया नाम का ऐलान, चुने गए BJP विधायक दल के नेता

Bihar New CM : सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में उनके नाम की घोषणा की। इससे पहले सम्राट को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

Samrat chaudhary : सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में उनके नाम की घोषणा की। इससे पहले सम्राट को भाजपा विधानयक दल का नेता चुना गया। सम्राट के नाम का प्रस्ताव विजय सिन्हा ने पेश किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी (Samrat chaudhary )ने सभी लोगों का आभार जताया। चौधरी ने कहा कि वह समर्पण एवं ईमानदारी के साथ काम करेंगे। चौधरी ने कहा कि वह पीएम के विचारों से प्रभावित हुए और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से बिहार में विकास हुआ।

Samrat chaudhary

बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट चौधरी।

विजय सिन्हा ने रखा नाम का प्रस्ताव

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि 'मैं पार्टी के विधानमंडल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखता हूं।' इसके बाद रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल समेत विधायकों ने उनके नाम पर स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब सम्राट कुछ देर में लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

End of Feed