West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक ही व्यक्ति मेयर और मंत्री, राज्यपाल ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 12:34 PM IST

West Bengal: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य सचिवालय से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या "शहर के मेयर" और "राज्य कैबिनेट मंत्री" की ये दो समानांतर पद लाभ के पद के दायरे में आते हैं।

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य सरकार के साथ विवाद का एक और मुद्दा खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है कि एक ही व्यक्ति, फिरहाद हकीम, एक साथ कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मेयर और राज्य नगरपालिका मामलों व शहरी विकास मंत्री के रूप में दो पदों पर कैसे रह सकते हैं।

CV Anand Bose

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस

गवर्नर हाउस से राज्य सचिवालय को लिखे इस पत्र की जानकारी सोमवार सुबह सामने आई है, लेकिन राजभवन सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल की ओर से रविवार रात को ही विज्ञप्ति भेज दी गई है।

End of Feed