Samay Raina को दिव्यांगों के लिए करना होगा स्पेशल शो, आखिर CJI ने क्यों सुनाया ये आदेश?

Samay Raina News: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना सहित तीन अन्य हास्य कलाकारों को निर्देश दिया कि वे अपने स्टैंड-अप शो और ऑनलाइन कार्यक्रमों में उन दिव्यांग व्यक्तियों को मंच दें, जिन्होंने संघर्ष के बावजूद उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके इलाज और सहायता के लिए धन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Samay Raina News: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना से जुड़े मामले पर गुरुवार को सुनवाई की। कोर्ट ने आदेश दिया कोर्ट ने समय रैना समेत अन्य कॉमेडियन्स को दिव्यांग लोगों के लिए एक स्पेशल शो आयोजित करने का आदेश दिया है।

samay raina 1

कॉमेडियन समय रैना को दिव्यांगों के लिए करना होगा शो: सुप्रीम कोर्ट।(फोटो सोर्स: samay raina insta handle)

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने यह आदेश क्यूर एसएमए इंडिया फाउंडेशन द्वारा दायर एक मामले में दिया। क्योर एसएमए फाउंडेशन ने याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया गया था कि कुछ कॉमेडियनों ने दिव्यांग व्यक्तियों पर असंवेदनशील टिप्पणियां कीं।

End of Feed