समाजवादी पार्टी ने UP के तीन विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, कसा तंज- जहां रहें, विश्वसनीय रहें

समाजवादी पार्टी ने गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी ने निष्कासित नेताओं पर किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, व्यापार विरोधी, रोजगार विरोधी और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के खिलाफ़ ताकतों का समर्थन करने का आरोप लगाया। नोट के अंत में लिखा गया कि आप जहां भी हों, भरोसेमंद बने रहें।

Akhilesh  yadav

यूपी के तीन विधायकों पर सपा की कार्रवाई

इसलिए किया पार्टी से बर्खास्त

पार्टी ने एक्स पर लिखा, समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में इन तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।

End of Feed