Watch Video: युवाओं के जज्बे को सलाम! तैरते हुए पोरबंदर के समुद्र में फहराया तिरंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 03:35 PM IST

74th Republic Day : देश भर में आज 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पोरबंदर में कड़ाके की ठंड में युवाओं ने अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया। समुद्र में तैरते हुए तिरंगा फहराया।

74th Republic Day : देशभर में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। कुछ लोग इस खास त्योहार को खास अंदाज में अलग-अलग थीम के साथ मनाते हैं। पोरबंदर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कड़ाके की ठंड में युवाओं ने मढ़ दारी पर झंडा लहराया और राष्ट्रगान गाया। पिछले 20 वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर पोरबंदर सागर पर झंडा फहराया जाता है। कड़ाके की ठंड में श्रीराम स्विमिंग क्लब के सदस्य 23 वर्षों से ध्वजारोहण का आयोजन करते आ रहे हैं। संगठन के सदस्य और पैरास्विमर्स कार्यक्रम में शामिल हुए और पैरास्विमर्स ने समुद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया जहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं में एकता वाली विरासत, नारी शक्ति और आधुनिक युग में उनकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की रक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ। देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से नारी शक्ति के विभिन्न रूपों के दर्शन हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने भव्य परेड देखी। इस अवसर पर सशस्त्र सेनाओं के सदस्य भी मौजूद थे।

End of Feed