देश

Watch Video : जवानों की जांबाजी, हौसले को सलाम, गुरेज के -30 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 26, 2023, 02:45 PM IST

Republic day: भारतीय जवानों के जज्बे, हौसले एवं पराक्रम के आगे सभी चुनौतियां एवं मुश्किलें बौनी पड़ जाती है। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज घाटी इन दिनों बर्फ की चादर में लिपटी हैं। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। तापमान माइनस तीस डिग्री के पास है। फिर भी जवानों के हौसले में कोई कमी नहीं है।

Republic day: भारतीय जवानों के जज्बे, हौसले एवं पराक्रम के आगे सभी चुनौतियां एवं मुश्किलें बौनी पड़ जाती है। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज घाटी इन दिनों बर्फ की चादर में लिपटी हैं। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। तापमान माइनस तीस डिग्री के पास है। फिर भी जवानों के हौसले में कोई कमी नहीं है। यहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों ने गणतंत्र दिवस के दिन गजब का अपना जज्बा दिखाया। खून जमा देने वाली इस सर्दी में जवानों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। तिरंगा फहराते हुए जवानों का यह वीडियो सामने आया है। लोगों ने सैनिकों को इसके लिए सैल्यूट किया है।

5 फीट बर्फ के बीच केदरानाथ मंदिर में तिरंगा फहराया

इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर पांच फीट बर्फ के बीच केदारनाथ की सुरक्षा में तैनात ITBP के जवानों ने मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ तिरंगा फहराया। झंडा फहराने के बाद जवानों ने राष्ट्रगान गाया। कश्मीर के कई भागों से तिरंगा फहराने की तस्वीरें एवं वीडियो आए हैं। कारगिल में माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के बीच जवानों ने तिरंगा फहराया।

कर्तव्य पथ पर भारत ने दिखाई अपनी ताकत

झंडा वंदन का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुआ। कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हुआ। इससे पहले कर्तव्य पथ को राजपथ के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दल फतह अल सीसी थे। कर्तव्य पथ पर इस बार भारत ने अपने स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया। इसके बाद 23 राज्यों की मनमोहक झांकियां निकलीं और फिर इसके बाद वायु सेना के जंगी जहाज सलामी मंच के ऊपर से गुजरे।

End of Article