क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है...सलमान खुर्शीद ने दिखाया कांग्रेस को आईना

खुर्शीद ने रविवार को इंडोनेशिया में थिंक टैंक के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि कश्मीर में लंबे समय से बड़ी समस्याएं थीं और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से आखिरकार इनका अंत हो गया।

Salman Khurshid: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कांग्रेस को आईना दिखा दिया। खुर्शीद ने कहा कि यह दुखद है कि देश में लोग राजनीतिक निष्ठाओं का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद जनता दल यूनाइटेड नेता संजय झा की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। यह प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनिशया और मलेशिया की यात्रा पर गया है।

Salman Khurshid

सलमान खुर्शीद की कांग्रेस को खरी-खरी (File Image)

क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

खुर्शीद ने एक्स पर पोस्ट किया, जब आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के मिशन पर हों, तो यह दुखद है कि देश में लोग राजनीतिक निष्ठाओं का आकलन कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? खुर्शीद का यह पोस्ट कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर उदित राज और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के हमलों के बाद आया है। उदित राज ने तो थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता तक करार दे दिया था। थरूर सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं और इस समय ब्राजील में हैं।

End of Feed