सलमान खान केस: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या, शूटरों को हथियार दिलाने का था आरोप

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली है।

Salman Khan Firing Case: मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी की कोशिश के बाद अनुज थापन को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने इस मामले ADR दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। उस पर शूटरों को हथियार दिलाने का आरोप था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैलाने के लिए सलमान के घर के बाहर फायरिंग करवाई थी। ये हाई प्रोफाइल मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया था।

lawrenc-salman

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई

कब हुई थी फायरिंग

बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह पांच बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 16 अप्रैल को दो आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि जब गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा था तो पाल ने गोलियां चलाई थीं। इससे सलमान का परिवार दहशत में आ गया था।

End of Feed