Sakshi Murder Case: साक्षी मर्डर केस के हर सवाल का जवाब! साहिल की दरिंदगी से लेकर मर्डर की वजह तक जानिए सबकुछ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 29, 2023, 04:11 PM IST

Sakshi Murder Case: साहिल ने साक्षी के साथ जो किया वो दरिंदगी की हद पार होने जैसा है। एक के बाद एक 20 वार करता है। चाकू इतनी बेरहमी से मारता है कि साक्षी की शरीर के मांस के लोथड़े भी निकल आते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार रात हुई साक्षी की हत्या
  • हत्या करने के बाद साहिल हो गया था फरार
  • बुलंदशहर से हत्यारा साहिल गिरफ्तार

Sakshi Murder Case: दिल्ली की साक्षी, जिसकी आंखों में कई सपने थे, अभी जिंदगी जीने की कोशिश ही कर रही थी कि साहिल की दरिंदगी ने उसकी जान ले ली। एक 16 साल की लड़की की जिस तरह से साहिल ने हत्या की वो खौफनाक है। हत्या के वीडियो को देखकर हर कोई दहल जाएगा। एक के बाद एक 20 बार चाकूओं से वार, मन नहीं भरा तो मरी हुई साक्षी को पत्थरों से कुचल डाला। इस हत्या की वजह जो कुछ हो, लेकिन इस दरिंदगी को किसी भी सभ्य सामाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। साक्षी की हत्या क्यों हुई, साहिल कौन है और साक्षी की गलती क्या थी ये सब हम आपको इस स्टोरी में बताने जा रहे हैं।

End of Feed