Parliament Security Breach: आरोपी सागर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था : 'जीत हो या हार, कोशिश जरूरी'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 17, 2023, 10:04 AM IST

Parliament Security Breach Accused: देश की पार्लियामेंट की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले आरोपियों में से एक सागर शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा-"जीत या हार, पर कोशिश जरूरी है, अब देखना है ये सफर कितना हसीं होगा, उम्मीद है फिर मिलेंगे।"

Sagar Sharma Instagram Post: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपियों में से एक सागर शर्मा (Sagar Sharma) ने 13 दिसंबर को मनोरंजन डी के साथ लोकसभा में रंगीन धुआं फैलाने से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम (Sagar Sharma Instagram Post) पर लिखा था, "जीत या हार, पर कोशिश जरूरी है, अब देखना है ये सफर कितना हसीं होगा, उम्मीद है फिर मिलेंगे।" सागर शर्मा के 420 फॉलोअर्स हैं। उसे इस पोस्ट पर 47 रिप्लाई मिले और उसकी कार्रवाई पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

उसके पोस्ट पर एक जवाब आया, “खुद हीरो बनने के चक्कर में विलेन बन गया, घरवाले ज़िल्लत की जिंदगी जिएंगे वो अलग। कौन इनका इस तरह ब्रेनवॉश करता है?''

End of Feed