ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से शुरू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हुए शामिल; सदगुरु ने पुरानी बातें शेयर की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 12:03 AM IST

ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह की शुरुआत लिंग भैरवी उत्सव मूर्ति जुलूस और महा आरती के साथ हुई। बाद में, सद्गुरु ने कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

ईशा योग केंद्र में सदगुरु का महाशिवरात्रि उत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। महाशिवरात्रि उत्सव शुक्रवार (8 मार्च) को शाम 6 बजे शुरू हुआ और 9 मार्च को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस उत्सव में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। इस दौरान सदगुरु ने महाशिवरात्रि उत्सव के शुरुआती दिनों की कहानी भी याद की। ईशा योग केंद्र का यह 30वां महाशिवरात्रि उत्सव है।

sadguru mahashivratri.

ईशा योग केंद्र में सदगुरु का महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से शुरू

क्या बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में बोलते हुए कहा - "ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह भाषा, राष्ट्रीयता, धर्म और संस्कृति से परे है, एक दुर्लभ दृश्य है, और वर्तमान दुनिया के लिए एक बड़ी आवश्यकता है। आप न केवल युवाओं को योगा के अभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं बल्कि उन्हें योग को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। एक विभाजित और धैर्यहीन दुनिया में, सद्गुरु जी करुणा और समावेशिता का संचार करते हैं।"

End of Feed