Ayodhya Ram Mandir: सचिन पायलट बोले-'राम मंदिर में दर्शन के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2024, 11:32 PM IST

Sachin Pilot on Ram Mandir: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर में दर्शन के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है।

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर में दर्शन के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। जब भी मुझे वहां जाना होगा, मैं मंदिर जरूर जाऊंगा। यह एक धार्मिक मुद्दा है और हमें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम सभी भगवान राम में विश्वास करते हैं और विश्वास करते रहेंगे, लेकिन जिस तरह से बीजेपी राम मंदिर उद्घाटन का फायदा उठाना चाहती है, वह गलत है।

Sachin Pilot on Ram Mandir

सचिन पायलट ने कहा कि राम मंदिर में दर्शन के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है

विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत आधी हो गयी है, लेकिन, केंद्र सरकार कीमत कम नहीं कर रही है। भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति करना गलत है। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई खास फर्क पड़ेगा।सचिन पायलट ने आगे कहा कि देश में जो संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर लोगों को भरोसा होना चाहिए। चुनाव आयोग और अदालतों को निष्पक्ष दिखना चाहिए और निष्पक्षता से काम करना चाहिए।

End of Feed