'आपने हमें मोहनदास दिए, हमने आपको महात्मा दिया', अफ्रीका दिवस पर जयशंकर ने याद किया मंडेला का ऐतिहासिक कथन

नई दिल्ली में अफ्रीका दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और अफ्रीकी महाद्वीप के बीच प्राचीन, वैचारिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया।

नई दिल्ली में आयोजित 'अफ्रीका दिवस' समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और अफ्रीकी महाद्वीप के बीच बने गहरे ऐतिहासिक, वैचारिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों का नाता सदियों पुराना है और यह रिश्ता दोनों देशों के स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं के साझ विचारों से शक्ति प्राप्त करता है।

S Jaishankar Africa Day Speech

भारत-अफ्रीका के अटूट रिश्ते पर विदेश मंत्री जयशंकर ने रखी अपनी बात

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में हिंद महासागर के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीका का संपर्क हजारों साल पुराना है। मानसून की हवाएं सदियों से दोनों महाद्वीपों के लोगों को आपस में जोड़ती आई हैं। हिंद महासागर ने हमें कभी अलग नहीं किया, बल्कि एक पुल की तरह काम किया है। हमारे पूर्वजों ने न केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान किया, बल्कि अपनी संस्कृति, खान-पान, दर्शन, ज्ञान और जीवन शैली को भी एक-दूसरे के साथ साझा किया।

End of Feed