बातचीत के लिए आतंक को टूल की तरह इस्तेमाल करता था पाकिस्तान, हमने इस नीति की 'हवा' निकाल दी: जयशंकर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 01:36 PM IST

S Jaishankar: मोदी सरकार पाकिस्तान से जिस तरह से निपट रही है, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि 'भारत अब वह खेल नहीं खेल रहा और वह अब सीमा पार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।' विदेश मंत्री ने भारत के बारे में नई किताब लिखी है।

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को एक बार फिर आईना दिखाते हुए उसके साथ किसी तरह की बातचीत से इंकार किया है। जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान, भारत से बातचीत करने के लिए सीमा पार से चलाए जाने वाले अपने आतंकवाद को एक नीति के रूप में इस्तेमाल करता आया था लेकिन हमने उसकी इस पॉलिसी को 'अप्रांसगिक' बना दिया। विदेश मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसा देश जो आतंकवाद को वैधता देता हो, उसके साथ बातचीत नहीं की जा सकती।

S jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

सीमा पार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे-विदेश मंत्री

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत किसी तरह का मेल-जोल बढ़ाने का इच्छुक नहीं है। पहले उसे आतंक एवं दुश्मनी से मुक्त एक सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करना होगा। मोदी सरकार पाकिस्तान से जिस तरह से निपट रही है, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि 'भारत अब वह खेल नहीं खेल रहा और वह अब सीमा पार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।'

End of Feed