भारत-नामीबिया दोस्ती का नया प्रतीक बनकर उभरा है चीता : एस जयशंकर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 7, 2023, 02:49 PM IST

S Jaishankar Namibia Visit : अपने नामीबिया दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस अफ्रीकी देश के साथ भारत के रिश्तों में आई मजबूती का जिक्र किया। विदेश मंत्री ने भारत सरकार के प्रोजेक्ट चीता का जिक्र करते हुए कहा कि 'यह भारत और नामीबिया के बीच दोस्ती का एक नया प्रतीक बनकर उभरा है।'

S Jaishankar Namibia Visit : अपने नामीबिया दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस अफ्रीकी देश के साथ भारत के रिश्तों में आई मजबूती का जिक्र किया। विदेश मंत्री ने भारत सरकार के प्रोजेक्ट चीता का जिक्र करते हुए कहा कि 'यह भारत और नामीबिया के बीच दोस्ती का एक नया प्रतीक बनकर उभरा है।' अपनी नामीबिया यात्रा की समाप्ति पर जयशंकर ने कहा, 'आज कई सारी चीजें हैं जो भारत और नामीबिया को एक साथ जोड़ती हैं। अब इसमें फुर्तीला चीता भी शामिल हो गया है। यह दोनों समाज की जगहों पर सहज हो गया है। भविष्य की यह हमारी दोस्ती का एक प्रतीक बनकर उभरा है।'

S Jaishankar

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर।

कूनो पार्क में यहां के चीतों को नया घर मिला-जयशंकर

उन्होंने आगे कहा, 'मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के रूप में नामीबिया के चीतों को एक नया घर मिला है। भारत के लोगों की दिलचस्पी यहां के चीतों में बढ़ गई है।' विदेश मंत्री ने कहा कि दो देशों के बीच की दोस्ती लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों से परवान चढ़ती है। यहां भारतीय कला एवं संस्कृति में लोगों की काफी दिलचस्पी है। यह बात महसूस की जा रही है कि दोनों देश अपनी परंपरा एवं विरासत को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

End of Feed