S Jaishankar Assets : 4 सालों में 30% बढ़ी विदेश मंत्री जयशंकर की संपत्ति, नई दिल्ली में मकान भी खरीदा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 03:20 PM IST

S Jaishankar Assets : गत सोमवार को उन्होंने गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अपने हलफनामे में विदेश मंत्री ने बताया है कि दिल्ली में एक नए मकान सहित उनकी दो संपत्तियां हैं। उनके पास जो संपत्तियां हैं उनकी कीमत 20.09 करोड़ रुपए हैं। हलफनामे के मुताबिक शिमला में 1.5 एकड़ की एक कृषि भूमि भी उनके नाम है।

S Jaishankar Assets : विदेश मंत्री एस जयशंकर की संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आई है। बीते चार सालों में विदेश मंत्री और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 29.4 फीसदी बढ़ी है। विदेश मंत्री बीते चार सालों से राज्यसभा के सदस्य हैं। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली के वसंत विहार में एक मकान खरीदा है। जयशंकर की संपत्ति के बारे में यह जानकारी उनके हलफनामे के जरिए सामने आई है। जयशंकर और उनकी पत्नी के विदेशों में भी बैंक खाते हैं।

S jaishankar

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर।

दिल्ली में हैं दो संपत्तियां

बता दें कि गत सोमवार को उन्होंने गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अपने हलफनामे में विदेश मंत्री ने बताया है कि दिल्ली में एक नए मकान सहित उनकी दो संपत्तियां हैं। उनके पास जो संपत्तियां हैं उनकी कीमत 20.09 करोड़ रुपए हैं। हलफनामे के मुताबिक शिमला में 1.5 एकड़ की एक कृषि भूमि भी उनके नाम है।

End of Feed