Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर', 5 लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र तैयार

Putin Security in India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। बताते हैं कि पुतिन के करीब पहली लेयर में SPG और NSG के साथ पुतिन के सुरक्षा गार्ड्स रहेंगे।

Putin Security in India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। बताया जा रहा है कि पुतिन के करीब पहली लेयर में SPG और NSG के साथ पुतिन के सुरक्षा गार्ड्स रहेंगे। वहीं ड्रोन, जैमर, AI मोनिटरिंग और स्नाइपर भी तैनात किए गए हैं।

putin india visit

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर' (फोटो: canva)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से पहले ही उनके बेहद खास और बड़े ओहदे वाले 50 से ज्यादा रूसी सुरक्षा अधिकारी भारत पहुंच चुके है। पुतिन चार दिसम्बर की शाम भारत पहुंचेंगे लेकिन उसके पहले उनके गुजरने वाले हर एक रुट को अच्छी तरह से सैनेटाइज किया गया है।पूरे रास्ते पर ड्रोन से नजर रखी जा रही, जगह जगह जैमर तैनात है, AI मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा फेस रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए है, और कंट्रोल रूम से लगातार उन पर नज़र रखी जा रही है।

End of Feed