'टैरिफ लगाकर भारत को डरा नहीं सकता अमेरिका', रूस की ट्रंप को सख्त चेतावनी

रूस ने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताओं को धमकियों और अल्टीमेटम से डराया नहीं जा सकता। लावरोव ने कहा कि ट्रंप की नीतियों के कारण कई देश नए ऊर्जा बाजारों की तलाश में हैं और भारत व चीन अमेरिका से दूर जा रहे हैं।

रूस ने ट्रंप टैरिफ की जबरदस्त आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत पर लगी अमेरिकी टैरिफ को अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसे प्राचीन सभ्यताओं को धमकियों और अल्टीमेटम से डराया नहीं जा सकता।

modi trump putin

टैरिफ पर रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है।(फोटो सोर्स: AP)

ट्रंप की भारत पर कार्रवाई अन्यायपूर्ण: रूस

न्यूज चैनल 'चैनल 1' के कार्यक्रम 'द ग्रेट गेम' में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियों की वजह से कई देशों को नए ऊर्जा बाजार और संसाधन तलाशने पर मजबूर हो रहे हैं और उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। ट्रंप की गलत नीतियों की वजह से भारत और चीन, अमेरिका से दूर जा रहे हैं। भारत पर की गई कार्रवाई को विदेश मंत्री ने अनुचित और अन्यायपूर्ण और अव्यावाहरिक बताया है।

End of Feed