मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम की खबर अफवाह, एक एक बैग की ली गई तलाशी, जामनगर में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 10, 2023, 10:05 AM IST

मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम की खबर के बाद विमान की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बता दें कि रूसी विमान में किसी ने बम की खबर दी थी। सघन जांच के बाद पाया गया कि विमान में कोई संदिग्ध सामान नहीं था।

बम की खबर के बाद मॉस्को- गोवा फ्लाइट(Moscow-Goa Flight) की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। विमान में कुल 236 यात्री सवार थे और सबको सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। फ्लाइट के मंगलवार सुबह 11 बजे उड़ान भरने की संभावना है। जानकारी मिलने के बाद सभी बैग्स की तलाशी ली गई। जामनगर के कलेक्टर सौरभ पारघी ने कहा कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने नौ घंटे तक हवाईअड्डे की घेराबंदी की और विमान की सघन जांच की गई। जामनगर कलेक्टर ने बताया एनएसजी, पुलिस और बीडीएस टीमों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यात्रियों के हैंड बैगेज, चेक-इन बैगेज की भी जांच की गई। उड़ान को मंजूरी दे दी गई है (टेकऑफ के लिए), औपचारिकताओं के बाद यह अपने गंतव्य, गोवा के लिए प्रस्थान करेगी। यह एक फर्जी कॉल थी।

jamnagar airport

जामनगर एयरपोर्ट पर विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा वायु यातायात नियंत्रक द्वारा प्राप्त एक बम की धमकी के बाद गोवा जाने वाली अजुर एयर की उड़ान को गुजरात के जामनगर की ओर मोड़ दिया गया। सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

End of Feed