धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित, विपक्ष ने ठुकराई रिजिजू की चर्चा की मांग

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बार-बार NEET पेपर लीक एवं शिक्षा में सुधार पर चर्चा शुरू करने की अपील की लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। रिजिजू ने चर्चा में भाग लेने के लिए राहुल गांधी को अपने सांसदों को समझाने की अपील की।

Loksabha adjourned: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग से विपक्ष जरा भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए वह सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है। विपक्ष के शोर-गुल एवं हंगामे की वजह से शुक्रवार को एक बार फिर लोकसभा में कोई कामकाज नहीं हो पाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हुई। 12 बजे के बाद सदन जब दोबारा बैठा तो विपक्ष ने फिर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है।

Kiren Rijuju

लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित।

विपक्ष चाहे तो अभी शुरू कर सकते हैं चर्चा-रिजिजू

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बार-बार NEET पेपर लीक एवं शिक्षा में सुधार पर चर्चा शुरू करने की अपील की लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। रिजिजू ने चर्चा में भाग लेने के लिए राहुल गांधी को अपने सांसदों को समझाने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहते तो सरकार अभी चर्चा शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। रिजिजू ने कहा कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है और आज की कैबिनेट की बैठक में सरकार एक सख्त कानून लाने जा रही है।

End of Feed