Rubaiya Sayeed Kidnapping Case: रुबैया सईद के अपहरण में जिस शफात अहमद शांगलू को CBI ने किया था गिरफ्तार, उसे कोर्ट ने कर दिया रहा

Rubaiya Sayeed Kidnapping Case: रुबैया सईद अपहरण केस में शफात अहमद शांगलू को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। शांगलू को जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक का करीबी बताया जाता है।

Rubaiya Sayeed Kidnapping Case: रुबैया सईद अपहरण केस में जिस शफात अहमद शांगलू को सीबीआई ने एक दिन पहले गिरफ्तार किया था, उसे आज कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है। शांगलू को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का अपहरण करने के मामले में प्रशासन ने शांगलू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश का कथित तौर पर हिस्सा होने का आरोप था। शांगलू को जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक का करीबी बताया जाता है।

Rubaiya Sayeed Kidnapping Case

रुबैया सईद के अपहरण में शफात अहमद शांगलू रिहा (फोटो- PTI)

आठ दिसंबर 1989 को हुआ था अपहरण

आठ दिसंबर 1989 को श्रीनगर के एल. डी. अस्पताल के पास से रुबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। केंद्र की तत्कालीन भाजपा समर्थित वी.पी. सिंह सरकार द्वारा पांच आतंकवादियों को रिहा किये जाने पर अपहरण के पांच दिन बाद रुबैया को रिहा कर दिया गया था। रुबैया सईद अब तमिलनाडु में रहती हैं। वह सीबीआई की अभियोजन पक्ष की गवाह हैं।

End of Feed