PFI की तरह RSS पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, बोले RJD चीफ लालू प्रसाद यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 02:36 PM IST

आतंकी गतिविधियों और ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के सबूत मिलने के बाद सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसके बाद सियासी बयान आने तेज हो गए। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि PFI की तरह RSS पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आतंकी गतिविधियों में शामिल होने सबूत मिलने के बाद पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • सरकार ने PFI पर प्रतिबंध का फैसला, उसके नेताओं से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद लिया।
  • इस आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए

पटना/दिल्ली : भारत सरकार ने कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल और ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों से संबंध होने की वजह से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े कई अन्य संगठनों पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शु्रू हो गईं। इस बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पीएफआई की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समेत PFI जैसे सभी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हम शांति भंग करने वाले या कानून के खिलाफ किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई का विरोध नहीं करते हैं। आरएसएस और अन्य संगठन भी उसी तरह शांति भंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसे किसी भी संगठन को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

RJD chief Lalu Prasad Yadav on PFI Ban

लालू यादव ने कहा कि आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए

PFI के 150 लोगों पर हुई कार्रवाई

End of Feed