विशाखापत्तनम में 19-21 अगस्त को RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, 'Gen Z' से जुड़ाव पर खास फोकस

बैठक से पहले संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की छोटी टोली यानी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में 19 अगस्त से शुरू होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के एजेंडे और विभिन्न सत्रों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 19 से 21 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित होगी। बैठक में संघ से प्रेरित 32 समविचारी संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी सह सरकार्यवाह सहित संघ के शीर्ष पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

विशाखापत्तनम में 19-21 अगस्त को RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, 'Gen Z' से जुड़ाव पर खास फोकस

बैठक में शामिल होने के लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के विशाखापत्तनम पहुंचने का सिलसिला सोमवार से शुरू होगा। बैठक से पहले संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की छोटी टोली यानी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में 19 अगस्त से शुरू होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के एजेंडे और विभिन्न सत्रों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

End of Feed