Advetisement: पिछले 8 सालों में सरकार ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक विज्ञापनों पर खर्च किए 6399 करोड़ रूपये

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2022, 12:00 AM IST

Print & Electronic Advertisements: मंत्री द्वारा पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 से सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों पर 3138.81 करोड़ रूपये खर्च किये गए जबकि इस अवधि में इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापन पर 3260.79 करोड़ रूपये खर्च हुए।

Print Electronic Media Ad: सरकार द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यमों से विज्ञापनों पर पिछले करीब आठ वर्ष में 6399.6 करोड़ रूपये खर्च किये गए। लोकसभा में एम सेल्वराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मंगलवार को पेश किये गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सदस्य ने पूछा था कि वर्ष 2014 से प्रत्येक मंत्रालय द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यम से विज्ञापनों पर वहन किये गए खर्च का वर्ष-वार ब्यौरा क्या है।

TV AD

प्रतीकात्मक फोटो

सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय संचार ब्यूरो के माध्यम से वर्ष 2014-15 में प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन में 424.84 करोड रूपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन में 473.67 करोड़ रूपये, वर्ष 2015-16 में प्रिंट मीडिया पर 508.22 करोड रूपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 531.60 करोड़ रूपये खर्च किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2016-17 में प्रिंट मीडिया पर 468.53 करोड रूपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 609.60 करोड़ रूपये, वर्ष 2017-18 में प्रिंट मीडिया पर 636.09 करोड रूपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 514.28 करोड़ रूपये खर्च हुए ।

End of Feed