Rs 20 लाख कैश, 2 तोला सोने, बेशकीमती सामान चोरी! तेज प्रताप यादव ने निजी सहायक पर दर्ज कराई FIR

अपनी शिकायत में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि कैश के अलावा उनके घर से 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, सोनी की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनेवो लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन चोरी हो गए।

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। तेजप्रताप का आरोप है कि उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने सरकारी आवास 42 हार्डिंग रोड से 20 लाख नकद और कई महंगे सामान लेकर फरार हो गए। पटना सचिवालय थाने में दर्ज अपनी शिकायत में तेज प्रताप ने कहा है कि उनके घर में रखी अलमारी से लगभग बीस लाख रुपये नकद, जो मेरी पार्टी फंड की राशि थी, वह चोरी गई है।

Tej pratap Yadav

तेज प्रताप यादव ने लगाया चोरी का आरोप।

दावा-कैश के अलावा ये सामान हुए चोरी

अपनी शिकायत में तेज प्रताप ने कहा है कि कैश के अलावा उनके घर से 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, सोनी की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनेवो लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन चोरी हो गए।

End of Feed