'दलित नहीं था रोहित वेमुला...' पुलिस की थ्योरी पर परिवार को संदेह, कोर्ट में करेगा चैलेंज

Rohith Vemula Case: रोहित वेमुला ने 2016 में आत्महत्या कर ली थी। यह मौत एक राजनीतिक मुद्दा बन गई थी। अब पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि रोहित वेमुला दलित नहीं था और उसे डर था कि उसकी जाति का खुलासा हो सकता है।

Rohith Vemula Case: हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में पुलिस की थ्योरी और क्लोजर रिपोर्ट पर परिवार को संदेह हो रहा है। पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा है कि रोहित वेमुला दलित नहीं थे और जाति का खुलासा होने के डर से उन्होंने आत्महत्या कर ली। रोहित का परिवार अब पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को कानूनी रूप से चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। रोहित के भाई राजा वेमुला ने दावा किया कि जिलाधिकारी ने परिवार के अनुसूचित जाति के होने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया। इस पर पुलिस ने कहा कि वह आगे की जांच करेगी।

Rohit Vemula Case

रोहित वेमुला

बता दें, रोहित वेमुला की मौत की जांच कर रही पुलिस ने स्थानीय अदालत के समक्ष मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए इस मामले के आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। रोहित वेमुला के परिवार द्वारा व्यक्त किए गए संदेह का जिक्र करते हुए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि संबंधित अदालत में एक याचिका दायर की जाएगी और मजिस्ट्रेट से आगे की जांच की अनुमति देने का अनुरोध किया जाएगा।

End of Feed