क्या NCP पर कब्जा करना चाहते थे प्रफुल पटेल-तटकरे? लेटर वाली'साजिश'पर रोहित पवार का हमला

अजित पवार की मौत के बाद NCP में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है, जहां रोहित पवार ने प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे पर पार्टी पर कब्जे की साजिश का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अजित पवार की मौत के बाद पार्टी पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एक “पूर्व नियोजित साजिश” रची गई थी।

Rohit pawar

रोहित पवार

16 फरवरी को चुनाव आयोग को लिखा पत्र

रोहित पवार के अनुसार, 28 जनवरी को पुणे के बारामती एयरस्ट्रिप के पास हुए विमान हादसे में अजित पवार की मौत के कुछ ही दिनों बाद पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 फरवरी को प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग (ECI) को पत्र लिखकर यह दावा किया कि पार्टी के संविधान में बदलाव कर दिए गए हैं और सभी अधिकार कार्यकारी अध्यक्ष यानी प्रफुल पटेल को सौंप दिए जाएं।

End of Feed