Punjab: तरनतारन में सरहाली पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 10, 2022, 08:55 AM IST

पंजाब की सीमा से सटे जिले तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लांचर अटैक हुआ है जिसमें किसी तरह को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को हुआ है मामूली नुकसान हुआ है।

Punjab News: पंजाब में रॉकेट लॉन्चर से हमले की खबर सामने आ रही है। रात एक बजे तरनतारन (Tarn Taran) जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन (Police Station) पर रॉकेट लॉन्चर (Rocket Launcher) से हमला हुआ है। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रात एक बजे हुआ पुलिस स्टेशन बिल्डिंग पर रॉकेट लांचर अटैक किया गया। बाहर से पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग से किए गए अटैक में पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग मामूली नुकसान हुआ है। पूरे पंजाब में इस हमले के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab News

प्रतीकात्मक तस्वीर

ISI का हाथ

आरपीजी फायर अटैक के पीछे सीधे तौर पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम से दिया घटना को अंजाम दिया। आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के पैतृक गांव में आरपीजी फायर किया गया है। इस अटैक को रिंदा के मरने की कुछ दिन पहले आई खबरों का जवाब माना जा रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रिंदा को जिंदा बनाए रखना चाहती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि सांकेतिक तौर पर इस घटना को अंजाम देकर खालिस्तान समर्थक आतंकी रिंदा के टेरर को जिंदा बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

हमले की तस्वीरें आईं सामने

सरहली पुलिस स्टेशन अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित है और सीमा के बिल्कुल नजदीक है। इस घटना की सूचना एजेंसियों को भी दे दी गई है। फिलहाल यह हमला किसने किया और इसका मकसद क्या था इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। रॉकेट लॉन्चर के हमले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दिख रहा है कि पुलिस स्टेशन की खिड़की में लगे सीसे टूटे हैं। पुलिस हमलावर का पता चलाने की कोशिश में जुटी हुई है।

End of Feed