ISRO ने की चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी, जानिए मिशन की 9 अहम बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 3, 2023, 11:13 AM IST

ISRO अधिकारियों ने कहा कि लॉन्च व्हीकल को अगले सप्ताह तक वाहन असेंबली भवन से दूसरे लॉन्चपैड पर ले जाने की उम्मीद है।

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (ISRO) ने 13 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत का ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अगर सफर रहा तो देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाएगा। अधिकारियों ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए रॉकेट असेंबली पूरी हो चुकी है और इसरो के लिए केवल अंतिम दौर का परीक्षण बाकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है और पेलोड का काम भी पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने कहा कि लॉन्च व्हीकल को अगले सप्ताह तक वाहन असेंबली भवन से दूसरे लॉन्चपैड पर ले जाने की उम्मीद है।

लॉन्च की तारीख लगभग तय

इसरो ने कहा कि लॉन्च की तारीख लगभग तय है जो कि 13 जुलाई है, लेकिन अंतिम घोषणा अभी की जानी है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somnath) ने रविवार को कहा कि लॉन्च के लिए समय 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच है। उन्होंने कहा कि हम इस लॉन्च तारीख को बाद वाले हिस्से में ले जाने की बजाय पहले हिस्से में इस मिशन को अंजाम देने की कोशिश में हैं।

End of Feed