आखिर RLM किसकी पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की या 3 विधायकों की? माधव आनंद बोले- पार्टी बचाने के लिए कुर्बानी देंगे

हालिया MLC चुनाव को लेकर RLM के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह पार्टी नेतृत्व से अलग रुख अपनाते दिखाई दिए हैं। तीनों ने RLM नेता रामपुकार सिन्हा के समर्थन में खड़े होने का फैसला किया है।

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक होने के दावों के बीच तीन विधायकों के अलग रुख ने नई चर्चा छेड़ दी है। मामला MLC चुनाव से जुड़ा है, जहां RLM के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह पार्टी नेतृत्व से अलग खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, विधायक माधव आनंद के एक बयान ने इस पूरे घटनाक्रम को और दिलचस्प बना दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी को बचाने के लिए अगर कुर्बानी देनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

माधव आनंद,आलोक सिंह और रामेश्वर महतो

माधव आनंद,आलोक सिंह और रामेश्वर महतो

इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर RLM में फैसले की अंतिम ताकत किसके पास है? पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पास या फिर तीन विधायकों के अलग रुख के पास?

End of Feed