Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है। इसी क्रम में परमार्थ निकेतन ने गंगा आरती करके चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की है। ऋषिकेश में गंगा जी के जल में खडे होकर सुरक्षित लैंडिंग हेतु यज्ञ और प्रार्थना किया गया है।
यहां देखें लाइव- Isro.gov.in, Chandrayaan 3 Landing LIVE Tracker: नासा के डीप स्पेस नेटवर्क के संपर्क में चंद्रयान-3, अफ्रीका से पीएम मोदी देखेंगे विक्रम लैंडर की लैंडिंग
भारत के लिए गौरव का क्षण
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एल.ओ.आई.) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार तीसरी बार इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के अलावा अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है, यह पूरे भारत के लिये गर्व व गौरव का विषय है, यह हमारे लिये ऐतिहासिक क्षण है।
मिसाइल मैन को किया याद
चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग हेतु आज की परमार्थ निकेतन गंगा आरती समर्पित की गयी। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों व सभी श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सॉफ्ट एवं सुरक्षित लैंडिंग हेतु प्रार्थना की। चंद्रयान-3 मिशन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हो इस हेतु सभी ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। इस अवसर पर स्वामी ने मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम साहब को याद कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
