पश्चिम बंगाल की संदेशखाली से बीजेपी के चर्चित चेहरे और हिंगलगंज की विधायक रेखा पात्रा की तबीयत खराब हो गई। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पहले बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहोशी की हालत में कोलकाता के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
BJP MLA Rekha Patra Health: रेखा पात्रा की हालत गंभीर, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती। PTI
मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा पात्रा की तबीयत देर रात अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तत्काल बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में गिरावट आने लगी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
रेखा पात्रा को कोलकाता के अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी की वजह और स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है।
