Reasi Terrorist Attack: आतंकियों ने गुफाओं में ली है ट्रेनिंग, हमले के पीछे दो पाकिस्तानी दहशतगर्दों का हाथ

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं।

Reasi Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में रियासी आतंकी हमले को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनपुट थे कि आतंकवाद शिव खोरी तीर्थ को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। इन इनपुट्स के बाद तीर्थस्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, आतंकवादियों ने शिव खोरी से कटरा जा रही तीर्थयात्री बस को निशाना बनाया। हमले के पीछे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। ये वही आतंकी समूह है जिसने कुछ सप्ताह पहले राजौरी में भारतीय वायु सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इस आतंकी समूह ने गुफाओं के ठिकानों से संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है।

Terrorist Attack Reasi

रियासी में बस पर आतंकी हमला

एनआईए टीम भी पहुंची

फिलहाल आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन से इस इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की सहायता और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जम्मू-कश्मीर के रियासी पहुंच गई है। एनआईए की फॉरेंसिक टीम भी जमीन से सबूत जुटाने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

End of Feed