राहुल को क्यों देना चाहिए शपथ पत्र और बिहार में क्यों जरूरी था SIR...पढ़िए EC के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठ रही राजनीतिक बहस के बीच साफ किया है कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दुरुस्त करना है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इस संवेदनशील प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं और ‘वोट चोरी’ जैसे निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जहां एक ओर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के दावों पर कटाक्ष भी किया और निशाना भी साधा। इस प्रेस कांफ्रेंस की अगुवाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग को राजनीति के लिए निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का 56 घंटे के अंदर अनुपालन करते हुए हर जिले की सूची प्रकाशित कर दी गई है।

End of Feed