हनुमान के कटआउट के सामने महिला बॉडी-बिल्डरों के पोज से मचा संग्राम, बीजेपी-कांग्रेस में शुरू घमासान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 7, 2023, 01:37 PM IST

इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हंगामा मचा है।इसमें महिला बॉडी-बिल्डर्स को पोज देते हुए दिखाया गया है।

Women Bodybuilders Posing: मध्य प्रदेश के रतलाम में महिला बॉडी बिल्डर कंपटीशन को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में सियासी संग्राम मचा हुआ है। ये बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन सियासी कुश्ती मैच में बदल गई। इस बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के स्थानीय नेता आपस में भिड़ गए हैं। शारीरिक सौष्टव खेल के संरक्षक देवता माने जाने वाले भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने महिला बॉडी-बिल्डरों के पोज के बाद सियासी घमासान चरम पर है।

Women Body Builder

हनुमान के कटआउट के सामने महिला बॉडी-बिल्डरों के पोज (Source: Twitter)

महिला बॉडी बिल्डर्स ने हनुमान के कटआउट के सामने पोज दिए

रतलाम में 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 4 और 5 मार्च को आयोजित की गई थी और इसमें महिला बॉडी बिल्डर्स ने हनुमान के कटआउट के सामने पोज दिए थे। जैसे ही प्रतियोगिता समाप्त हुई कई स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने गंगा जल छिड़का और हनुमान चालीसा का पाठ किया। बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा के मेयर प्रह्लाद पटेल की एक समिति ने किया था, जबकि संरक्षक रतलाम के भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप थे।

End of Feed