Ranya Rao Gold Smuggling Case: सोना तस्करी मामले में सजा काट रहीं एक्ट्रेस रान्या राव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। राजस्व विभाग निदेशालय की ओर से रान्या को 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अवैध रूप से सोना तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस दौरान डीआरआई अधिकारियों ने रान्या राव के पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया था।
DRI की ओर से रान्या राव को 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। (फोटो साभार: पीटीआई)
