Ranchi: विपक्षी गठबंधन INDIA की उलगुलान महारैली में बवाल, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; टूटी कुर्सियां

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 05:19 PM IST

Ranchi Ulgulan Rally: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की 'उलगुलान न्याय' रैली में जमकर बवाल देखने को मिला है। गठबंधन की उलगुलान महारैली में कई कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए, जिससे हंगामा शुरू हो गया। ऐसी तस्वीरें सामने आई जो एकता के तमाम दावों पर सवाल खड़ा करता है। जानें सारा विवाद।

Ulgulan Rally: INDI गठबंधन की उलगुलान महारैली में अचानक बवाल शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की रैली में कुछ कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। बवाल इस कदर बढ़ गया कि एक कार्यकर्ता का बुरी तरह घायल हो गया और उसका सिर फट गया। जहां विपक्षी दल इस रैली के जरिए एकता का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे, वहां से ऐसी तस्वीरें सामने आई जो एकता के तमाम दावों पर सवाल खड़ा करता है।

Ranchi Uproar in INDI Alliance Mega Rally

विपक्षी दलों की रैली में बवाल।

कैसे और क्यों शुरू हुआ हंगामा?

बताया जा रहा है कि झारखंड के चतरा जिला के लोगों ने कार्यकर्ताओं के बीच में घुस के हंगामा किया। ये बवाल बढ़ता चला गया और मारपीट कर की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार हंगामा करने वाले लोग चतरा के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। यही नहीं तस्वीरों में देखा गया कि वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां भी फेंकी।

End of Feed