रामपुर में सत्ता परिवर्तन होते ही वहां से एक खबर सामने आई है, वहां पर 12 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है, ऐसा बताया जा रहा है कि आजम खान के सत्ता से बाहर होते ही हिंदू से मुस्लिम बने इन परिवारों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनकी वापसी मुजफ्फरनगर जिले के योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने कराई है।
ये सभी परिवार रामपुर के ही रहने वाले थे
बताते हैं कि इन परिवारों का आरोप है कि कुछ साल पहले उन्होंने आजम खान के दवाब की वजह से धर्म परिवर्तन किया था और अब फिर से वो हिंदू धर्म में शामिल होकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी परिवार रामपुर के ही रहने वाले थे, जो 12 साल बाद धर्म वापसी के लिए मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम पहंचे और वहां फिर से हिंदू धर्म को अपनाया।
ये धर्मांतरण यशस्वी महाराज ने कराया है इसके लिए उन्होंने गंगाजल से शुद्धिकरण करा और गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाकर उनकी हिंदू धर्म में वापसी कराई है।
आरोप लगाया- 'उनकी संपत्तियां भी हड़प लीं गईं'
इन लोगों ने आजम खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं , उनका कहना है कि जबरन आजम खान के गुर्गों ने धर्मांतरण कराने के लिए उनपर भारी दवाब बनाया साथ ही उनकी संपत्तियां भी हड़प लीं।
