Ramoji Rao Passes Away: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

Ramoji Rao Passes Away: ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन।

Ramoji Rao Passes Away: ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद, तेलंगाना में निधन हो गया। हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव का निधन हो गया। उन्होंने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली। रामोजी राव 87 वर्ष के थे।

Ramoji Rao Passes Away

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन

जानकारी के मुताबिक, रामोजी राव को सांस संबंधी समस्या और उच्च रक्तचाप के कारण 5 जून की दोपहर हैदराबाद के नानकरामगुडा के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामोजी राव लंबे समय से गंभीर बीमारी और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। ईनाडु के माध्यम से समाज के लिए रामोजी राव का योगदान अमूल्य है। रामोजी राव के निधन से एक युग का अंत हो गया है।

End of Feed