राम मंदिर चढ़ावा केस: SIT की जांच पूरी, 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल होगी; SC ने चार्जशीट की कॉपी मांगी

एसआईटी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और दान को कथित तौर पर अनधिकृत रूप से निकालने और गबन करने के आरोपों की जांच की है। इस मामले में 25 जून 2026 को थाना राम जन्मभूमि, अयोध्या में FIR दर्ज की गई थी। FIR में 8 आरोपियों को नामजद किया गया।

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी केस की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में 25 सितंबर को चार्जशीट दाखिल होगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपपत्र की प्रति मांगी। अब अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। एसआईटी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और दान को कथित तौर पर अनधिकृत रूप से निकालने और गबन करने के आरोपों की जांच की है। इस मामले में 25 जून 2026 को थाना राम जन्मभूमि, अयोध्या में FIR दर्ज की गई थी। FIR में 8 आरोपियों को नामजद किया गया।

Ram mandir

राम मंदिर चढ़ावा हेरफेर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

शुरुआत में जांच अयोध्या के सर्किल ऑफिसर ने की थी। जांच में CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, तलाशी और बरामदगी, बैंक/वित्तीय रिकॉर्ड, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, मोबाइल डेटा, CDR और फॉरेंसिक जांच समेत कई तरह के साक्ष्य जुटाए गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित SIT अब जांच की निगरानी कर रही है।

End of Feed