राम मंदिर चंदा चोरी: आखिरकार पुलिस ने दर्ज किया चंपत राय का बयान, जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

यह विवाद सात जून को तब राजनीतिक मुद्दा बन गया, जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे में गबन का आरोप लगाया। उस समय चंपत राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ट्रस्ट की आंतरिक जांच में कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई है।

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले की जांच के तहत पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

champat rai

चंपत राय से पूछताछ।

चंपत राय के बयान को लेकर पुलिस ने क्या बताया

पुलिस अधिकारियों ने यह तो स्वीकार किया कि चंपत राय का बयान दर्ज किया गया है, लेकिन पूछताछ कब, कहां और कितनी देर तक चली, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, जांच का नेतृत्व कर रहे अयोध्या के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने कारसेवकपुरम स्थित चंपत राय के 'भारत कुटी' आवास पर पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया।

End of Feed