राम मंदिर: सोनिया-खरगे को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता; देखें VIP गेस्ट की पूरी लिस्ट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 21, 2023, 07:29 AM IST

Ram Mandir Guest List: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद, प्रतिभा पाटिल को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा कई विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की तैयारी है।

Ram Mandir Guest List: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजक इस समारोह को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई दिग्गजों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की गेस्ट की लिस्ट में अब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पार्टी के अध्यख मल्लिकार्जुन खरगे भी शुमार हैं। जानकारी के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया है।

Ram Mandir

राम मंदिर

सूत्रों के मुताबिक, इस समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि, इन नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावनाएं कम हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी प्राण-प्रतिष्ठा समोराह का निमंत्रण भेजा जाएगा। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी बुलाए जाने की संभावना है।

End of Feed