राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य SIT ने इस चंदा चोरी मामले की विस्तृत जांच के बाद चंपत राय को क्लीन चिट दे दी है। एसआईटी द्वारा दाखिल आरोप पत्र में चंपत राय का नाम मुख्य अभियोजन गवाह के रूप में शामिल है।

Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति व्यक्त की है। यह याचिका राम मंदिर दान/चंदा चोरी और मंदिर के आसपास की जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े आरोपों के संबंध में दाखिल की गई है। यह याचिका अखिल भारत हिंदू महासभा नामक संगठन द्वारा दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चंपत राय भी फंड के दुरुपयोग और मंदिर के आसपास की जमीनों की अवैध खरीद में शामिल थे।

Ram mandir Daan Scam

राम मंदिर दान घोटाले में याचिका पर SC सुनवाई को तैयार

संपत्ति जब्ती की मांग

महासभा ने सर्वोच्च अदालत से उत्तर प्रदेश सरकार और अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है कि ट्रस्टी या उनके सहयोगियों के कब्जे वाली सभी चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया जाए। याचिका में मौजूदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पूरी तरह से भंग कर उसके पुनर्गठन की मांग की गई है। महासभा का कहना है कि चंदा चोरी घोटाला सामने आने के बाद ट्रस्ट में केवल नेतृत्व और प्रशासनिक स्तर पर ही कुछ बदलाव किए गए थे, जो पर्याप्त नहीं हैं।

End of Feed