"जब तक राक्षसों को फांसी नहीं हो जाती, मैं चैन से नहीं बैठूंगा", राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले को लेकर भाजपा और मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने इसे 'धर्म युद्ध' करार दिया और सामाजिक बहिष्कार की अपील की।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर को 'धोखा' करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि इस मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर में 'महाडकैती' हुई है और कथित गबन में शामिल बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। AAP संयोजक ने राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी में शामिल लोगों के सामाजिक बहिष्कार की अपील करते हुए इस मुद्दे को 'धर्म युद्ध' करार दिया और कसम खाई कि जब तक दोषी लोगों को 'फांसी' नहीं दी जाती, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

Arvind Kejriwal

राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी एफआईआर 'धोखा'- अरविंद केजरीवाल (फोटो- PTI)

हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

इससे पहले, हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सभी की भलाई और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। उनके साथ राज्यसभा सदस्य एवं आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में केवल छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि ’बड़े लोगों’ को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा, "आज मैंने सभी की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मैंने राम मंदिर में दान के कथित गबन, बड़े घोटाले और भगवान को चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के संबंध में प्रार्थना की कि जो भी इस महापाप का दोषी है, उसे भगवान कड़ी से कड़ी सजा दें।"

End of Feed