Sanjay Singh : राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की पूछताछ में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले पर AAP MP संजय सिंह ने कहा कि उनके पास जमीन घोटाले से जुड़े बहुत सारे सबूत हैं और वह वे सभी डॉक्यूमेंट्स SIT के सामने पेश करेंगे। अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? अब तक एक्शन ले लेना चाहिए था।'
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह।
मैंने SIT से समय मांगा था-संजय सिंह
एसआईटी की ओर से समन मिलने पर आप नेता ने बुधवार को कहा कि एसआईटी प्रमुख लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने उन्हें जांच के संबंध में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया है। सिंह ने कहा, 'मैंने एसआईटी से समय मांगा था और अब मुझे बुलाया गया है। मैं कल एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर चढ़ावे की कथित चोरी, दान के कथित दुरुपयोग तथा कथित भूमि घोटाले से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करूंगा।' आप नेता ने दावा किया कि उनके पास उन आरोपों से जुड़े कई दस्तावेज हैं जिनकी एसआईटी जांच कर रही है और वह उन्हें जांच पैनल को सौंप देंगे।
चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताओं के लगाए हैं आरोप
सिंह ने राम मंदिर से जुड़े भूमि सौदों और दान व चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर को मिले दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग की जांच के लिए हाल ही में पंत की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया था।
केजरीवाल ने SIT पर सवाल उठाए
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी की जांच के लिए बनाए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस एसआईटी के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है और इसे कथित "चंदा चोरी" में शामिल लोगों को बचाने के लिए बनाया गया था। केजरीवाल का यह बयान एसआईटी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपने के एक दिन बाद आया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और वे और तथ्य जुटा रहे हैं।
